{"_id":"65887d164da2240cc8078b74","slug":"medicine-for-a-hundred-diseases-morning-breezepeople-set-out-on-a-bicycle-trip-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-7055-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सौ रोगों की दवा, सुबह की हवा....साइकिल यात्रा लेकर निकले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सौ रोगों की दवा, सुबह की हवा....साइकिल यात्रा लेकर निकले लोग
विज्ञापन
गोपीगंज। भदोही साइकिलिंग क्लब की ओर से रविवार सुबह साइकिल यात्रा निकाली गई। क्लब के अध्यक्ष अताउल अंसारी के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल स्वास्थ्य जागरुकता यात्रा नगर से होते हुए विभिन्न गांव का भ्रमण करके सारीपुर गांव पहुंची। यहां साइकिल चालकों का स्वागत किया गया। यहां लोगों ने सौ रोगों की दवा, सुबह की हवा... सहित कई नारे लगाए। इसके बाद लोकनाथ मंदिर खरुगपुर पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ।
साइकिल यात्रा झिलियापुल, गोपपुर, अमवां होते हुए सारीपुर गांव पहुंची। ग्राम प्रधान पति अधिवक्ता राम श्रृंगार चौधरी ने साइकिल चालकों का स्वागत किया। कहा अस्पताल जाने से बचने के लिए रोज व्यायाम करें। सुबह की ताजा हवा लें, यात्रा में शामिल बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रबंधक अनिरुद्ध साहू ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए अच्छे भोजन के साथ-साथ व्यायाम भी जरुरी है। सारीपुर, डेहरिया और खरगपुर ग्राम का भ्रमण करते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है, जनपद को स्वस्थ्य बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय जैसे नारे लगाए गए। इस दौरान इमरोज़ खान, अजहान खान, विराट चौधरी, आकाश पांडेय, फ़िरोज़ अली, महमूद आलम, प्रवीण सिंह टंडन, अबरार हाश्मी, कमलेश कश्यप, बद्रीनाथ मिश्रा, फरहान अंसारी, इम्तियाज़ अहमद, इमरान अहमद, महेंद्र यादव, अजहर जमाल, समीर शेख, गोलू यादव आदि शामिल रहे।