फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Medical of 'pink' elephant, may be decided on 30

‘गुलाबी’ हथिनी का हुआ मेडिकल, 30 को हो सकता है फैसला

Sat, 28 May 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Medical of 'pink' elephant, may be decided on 30
वन विभाग कार्यालय में बांधी गई हथिनी। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। बगैर लाइसेंस के एक व्यक्ति के हाथी पालने के आरोप में बलभद्रपुर से बरामद की गई गुलाबी नामक हथिनी का शनिवार को पशु चिकित्सा विभाग ने मेडिकल किया। दो डॉक्टरों की टीम ने मेडिकल किया। रिपोर्ट सोमवार को दिए जाने की बात कही। हाथी को लेकर 30 मई यानी सोमवार को कुछ फैसला होने की उम्मीद जताई जा रही है। हाथी पर वन विभाग के कर्मचारी लगातार नजर रखे हैं। हथिनी के अपना होने का दावा करने वाले धर्मेंद्र तिवारी भी ज्ञानपुर रेंज कार्यालय परिसर डटे हुए हैं। वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो शिकायत थी कि बलभद्रपुर निवासी शैलेष तिवारी बिना लाइसेंस के हाथी रखे हुए हैं। उनके यहां से हथिनी बरामद की गई। उसे वन विभाग की अभिरक्षा में रेंज कार्यालय परिसर में रखा गया है। नियमित देखभाल की जा रही है। वहीं उसी गांव के धर्मेंद्र तिवारी का दावा है कि वन विभाग उनकी हथिनी को उठा लाया है। हालांकि अब मामला न्यायालय में है। वहीं से फैसला होना है कि आखिर यह हथिनी किसकी है और आगे क्या करना है। वन विभाग के रेंजर रिचेश मिश्रा ने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग की टीम आई थी। टीम ने हथिनी का मेडिकल किया है। हथिनी को ठीक बताया है। रिपोर्ट देने के लिए कहा है। उधर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जय सिंह ने बताया कि हथिनी का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डॉ. शशिशेखर और डॉ. एके सिंह अपनी टीम के साथ गए थे। रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सोमवार को रिपोर्ट पेश कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed