फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Measurements for the construction of the indoor stadium have begun.

Bhadohi News: इंडोर स्टेडियम निर्माण के नापजोख शुरू

Wed, 19 Nov 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Measurements for the construction of the indoor stadium have begun.
ज्ञानपुर के शहीद पार्क में नापजोख करते सिडको के जेई एवं अन्य। स्रोत विभाग
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर काॅलेज ज्ञानपुर में मिनी इंडोर स्टेडियम बनाने की कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार को कार्यदायी संस्था सिडको की टीम ने खेल मैदान में नापजोख की। इससे काम जल्द शुरू होने की उम्मीद जग गई है। स्टेडियम बनने से यहां के युवाओं को काफी सहूलियत मिलेगी।जिले के मूंसीलाटपुर में जिला स्टेडियम है। इसके अलावा चकमानधाता में ग्रामीण मिनी स्टेडियम है। वैसे तो शासन की तरफ से हर गांव में खेल मैदान विकसित करने की कवायद चल रही है लेकिन मुख्यालय के आसपास यह सुविधा नहीं है। पुलिस लाइन के सामने विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज का खेल मैदान है लेकिन इसमें सुविधाएं नहीं हैं। पिछले दिनों शासन ने यहां मिनी इंडेार स्टेडियम निर्माण की मंजूरी दी। चार करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्टेडियम की आधी रकम जारी भी कर दी गई है। इसके लिए कार्यदायी संस्था सिडको को चयनित किया गया है। मंगलवार को सिडको के जेई अंकुश पांडेय टीम के साथ जीआईसी मैदान पहुंचे। उन्होंने स्टेडियम की लंबाई-चौड़ाई समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की। इसके बाद ज्ञानपुर के शहीद पार्क स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा के पास भी नापजोख की गई। उन्होंने बताया कि सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इंडोर स्टेडियम का काम शुरू किया जाएगा। बताया कि इंडोर मिनी स्टेडियम में मल्टी स्टोर हाॅल, सीसी रोड, पानी निकासी के लिए सीसी ड्रेन, विभिन्न खेलों के ट्रैक से सुसज्जित खेल मैदान के साथ सबमर्सिबल पंप, दर्शकों को बैठने के लिए दर्शक दीर्घा के साथ फ्लड लाइट की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed