Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mauni Amavasya: Devotees will take a holy dip, security tightened at the ghats

मौनी अमावस्या: श्रद्धालु लगाएंगे पुण्य की डुबकी, घाटों पर सुरक्षा पुख्ता

Fri, 09 Feb 2024 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Mauni Amavasya: Devotees will take a holy dip, security tightened at the ghats
ज्ञानपुर। माघ माह के पवित्र स्नान मौनी अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगायेंगे़े शुक्रवार को माघी स्नान करने के लिए जनपद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज सहित विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंच रहे हैं। जहां सुबह ही स्नान ध्यान करके श्रद्धालु पुण्यफल की कामना करेंगे। इस बार मौनी अमावस्या, जुम्मे की नवाज एक साथ पड़ रही है। जिसे लेकर सभी थानों में शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्था चाक चौबंद है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, गंगा घाट, मस्जिद के पास सुरक्षा मुस्तैद रखी गयी है़ै शुक्रवार को श्रृंगार गौरी ज्ञानवापी प्रकरण, हिन्दुओं के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या व जुमे की नमाज को लेकर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त है। पुलिस अधीक्षक डॉ मीनाक्षी कात्यायन ने जनपद के धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की। सभी थानों पर क्षेत्राधिकारी, चौकी प्रभारियों के साथ शांति कमेटी की बैठक की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया सेल द्वारा भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट व वीडियो पर विभाग की पैनी नजर है। ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। भारतीय संस्कृति के सनातन धर्म में हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार प्रत्येक माह के तिथि पर्व का अपना विशेष महत्व है। माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। पं. दीनानाथ शुक्ल ने बताया नौ फरवरी को मौनी अमावस्या है। कृष्ण पक्ष तिथि शुक्रवार को प्रातः 8.30 बजे मौनी अमावस्या लग रही है, इसका प्रभाव भोर में 4.28 बजे तक रहेगा। बृहस्पतिवार शाम से ही जनपद के रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, ऑटाे स्टैंड पर प्रयागराज जाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन


इनसेट:
शांति कमेटी की बैठक
गोपीगंज। कोतवाल संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को शांति कमेटी की बैठक हुई। जुमे की नमाज और मौनी अमावस्या पर्व को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करवाने की अपील की गई। बैठक में श्रीकांत जायसवाल, रामकृष्ण खट्टू, दिनेश उमर, जगत मोदनवाल, सरवर खान, गुड्डू चौधरी, चुन्नू अली, गुलाम मुस्तफा अंसारी आदि मौजूद रहे। श्रीकांत ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे वैरिकेटिंग और नगर के प्रमुख तिराहे को लेकर आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed