फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   massive Fire breaks out in clothes warehouse in bhadohi clothes worth lakhs burnt to ashes

Bhadohi News: कपड़े की गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों के कपड़े जलकर राख, बाजार में अफरा-तफरी

Thu, 15 Sep 2022 03:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Sep 2022 03:36 PM IST
सार

भदोही के देवनाथपुर बाजार में गुरुवार को एक कपड़े की दुकान में आग लग गई है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटे से अधिक की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन
massive Fire breaks out in clothes warehouse in bhadohi  clothes worth lakhs burnt to ashes
कपड़े की गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही-गोपीगंज मार्ग स्थित देवनाथपुर बाजार में गुरुवार सुबह कपड़े की एक दुकान व गोदाम में आग लग गई। जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक एक करोड़ से ज्यादा के कपड़े जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तीन मंजिला दुकान व गोदाम में सुबह करीब नौ बजे आग लगी जो दो बजे शांत हुई। इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी मची रही। आशंका जताई जा रही है कि शार्टसर्किट से आग लगी।

विज्ञापन


देवनाथपुर गांव निवासी हरिलाल मौर्य की देवनाथपुर बाजार में कपड़े की दुकान और गोदाम है।  नीचे के तल पर दुकान और ऊपर के दो मंजिला में गोदाम बनाया गया है। बुधवार शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंदकर घर चले गए। गुरुवार सुबह नौ बजे दुकान से धुआं निकलते देख खलबली मच गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर जब तक हरिलाल वहां पहुंचता तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग की लपटों को देख दहशत होने लगी। आनन-फानन दुकान से सटे मकानों को खाली कराया जाने लगा। औराई, भदोही, ज्ञानपुर सहित मिर्जापुर से दो दमकल वाहन मंगाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

massive Fire breaks out in clothes warehouse in bhadohi  clothes worth lakhs burnt to ashes
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

फायर ब्रिगेड की टीम ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तक तक एक करोड़ से ज्यादा के कपड़े जलकर राख हो गए थे। अगलगी की घटना के चलते पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर भदोही गोपीगंज मार्ग पर आवागमन को थोड़ी देर के लिए रोक दिया था। 

massive Fire breaks out in clothes warehouse in bhadohi  clothes worth lakhs burnt to ashes
आग में कपड़े जलकर राख - फोटो : अमर उजाला

आग के कारण तीन मंजिला मकान को भी नुकसान हुआ है। पीड़ित के मुताबिक गोदाम में एक लाख से अधिक के कपड़े रखे थे। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, सीओ भुवनेश्वर पांडेय सहित भदोही, ज्ञानपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। आग में हुए नुकसान की सही जानकारी आंकलन करने के बाद ही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed