फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mass marriages in six blocks on November 21, preparations begin

Bhadohi News: छह ब्लॉकों में सामूहिक विवाह 21 नवंबर को, तैयारी शुरु

Fri, 31 Oct 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mass marriages in six blocks on November 21, preparations begin
समाज कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए तिथि तय कर दी है। 21 नवंबर को सभी छह ब्लॉकों में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। इसके लिए ब्लॉकों से आवेदन प्राप्त करने एवं उनके सत्यापन का निर्देश दिया गया। अबकी बार जिले को 416 बेटियों की शादी का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

गरीब बेटियों के हाथ पीले करने के लिए सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चला रही है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों की शादी कराई जाती। पूर्व में योजना में कुल 51 हजार खर्च होता था, लेकिन अब बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव ने बताया कि 21 नवंबर को ब्लॉकों में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। आर्थिक रूप से गरीब अभिभावक जो अपनी पुत्री की शादी सामूहिक शादी में कराना चाहते है, वे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की वेबसाइट https://cmsvy.upsdc.gov.in/applicationforms.php पर आवेदन कर सकते हैं। अब योजना में कुल एक लाख खर्च होंगे। इसमें वधू के खाते में 60 हजार जाएगा जबकि 25 हजार का उपहार दिया जाएगा। 15 हजार शादी समारोह में खर्च होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed