फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mass marriage: Wedding guests left hungry in Abholi block

सामूहिक विवाह: अभोली ब्लॉक में भूखे रह गए बाराती

Wed, 31 Jan 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage: Wedding guests left hungry in Abholi block
ज्ञानपुर। जिले के छह ब्लॉकों में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 247 जोड़ों की शादी हुई। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में कहीं अव्यवस्था दिखी तो कहीं पर गाजे-बाजे संग दुल्हनें विदा की गई। ब्लॉकों में 18 पुरोहितों ने शादियां कराई। जिससे दुल्हा और दूल्हन को वैदिक कार्यक्रम के दौरान परेशान होना पड़ा। वहीं अभोली ब्लॉक में 16 जोड़ों की शादी हुई। यहां अचानक खाना ही खत्म हो गया। जिससे कई लोग भूखे रह गए। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने उपहार एवं आशीर्वाद देकर विदा किया। औराई ब्लॉक में बारातियों संग बीडीओ, कर्मचारियों ने भी डांस कर शादी समारोह को खुशनुमा बना दिया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर ब्लॉक में सभागार में 51 जोड़ों के सापेक्ष 37 ही पहुंचे। पुरोहित पंडित दीपू महाराज समेत दो पुरोहितों ने वैवाहिक मंत्रोच्चारण के बीच सभी जोड़ियों का विवाह कराया। ब्लाॅक प्रमुख आरती सिंह सभी जोड़ियों को आशीर्वाद दिया साथ ही योजना के तहत दिए जाने वाले सामान को सौंपा। इस मौके पर बीडीओ ब्रजेश नारायण त्रिपाठी, अखिलेश्वर प्रताप सिंह आदि रहे। सुरियावां ब्लॉक में 20 जोड़ों की शादी कराई गई। यहां भी मात्र दो पुराहित ही कार्यक्रम को संपन्न कराया। जोड़े को एक मोबाइल सेट, तीन सेट साड़ी, बिछिया समेत अन्य उपहार दिया गया। यहां पर बीडीओ सुधाकर दूबे एवं कर्मचारियों ने डांस कर बारातियों का स्वागत किया। अधीक्षक डॉ. अभिषेक नाग ने प्रत्येक जोड़े को एक-एक सेट शगुन किट भेंट किया। ब्लॉक प्रमुख अनीता गौतम, राजनाथ, मनोज मौर्य, केके गौतम आदि रहे। औराई ब्लॉक परिसर में अनुसुचित और पिछड़ी जाति के 29 जोड़ों ने एक दूजे को वरमाला पहनाकर सूत्र बंधन में बंध गए। मंगलवार को दोपहर होते-होते पूरा परिसर दुल्हन और दूल्हे के परिवार जनों से पट गया। एक तरफ दुल्हनें जहां मंडप में सज धज कर दूल्हे का इंतजार कर रही थी वहीं दूल्हे भी डीजे की धुन पर थिरकते हुए बैंड बाजे संग विवाह स्थल पर पहुंचे। ब्लॉक कार्यालय पर बीडीओ नवीन कुमार गुप्ता और कैशियर प्रमोद पांडेय भी खुद को डांस करने से नहीं रोक सके। बारातियों का माला पहनाकर स्वागत किया। डीघ और भदोही ब्लॉक में भी दो-दो पुराेहितों ने सामूहिक विवाह को संपन्न कराया।
विज्ञापन

अभोली ब्लॉक सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 20 जोड़ों को शादी की व्यवस्था की गई लेकिन 16 जोड़े ही पहुंच सके। 20 जोड़े के हिसाब से खान-पान पर एक लाख 20 हजार रुपये खर्च किए गए। शादी खत्म होने के बाद खाना ही खत्म हो गया। जिसको लेकर लोगों में नाराजगी दिखी। बराती भले ही भूखे रह गए हों लेकिन बाद में ठेकेदार ने कर्मचारियों के लिए भोजन व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed