फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Married women staged protest at women police station for justice

Bhadohi News: न्याय के लिए बच्चों के साथ विवाहिता ने महिला थाने पर दिया धरना, पति और ससुर के खिलाफ केस

Fri, 12 Apr 2024 07:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 07:58 PM IST
सार

Bhadohi News: महिला थाने पर विवाहिता के धरना देते ही हड़कंप मच गया। उसके साथ बच्चे भी थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसे घर में नहीं रहने दे रहे हैं।

विज्ञापन
Married women staged protest at women police station for justice
महिला थाने के गेट पर बच्चो संग धरना देती महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्याय की मांग को लेकर शुक्रवार को एक विवाहिता महिला थाने के गेट पर धरने पर बैठ गई। देखते ही देखते वहां बड़ी संख्या में नागरिकों की भीड़ जुट गई। छोटे बच्चों संग धरने पर बैठी महिला ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में पति और ससुर के खिलाफ उत्पीड़न का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया। औराई के जाठी नेवादा निवासी पिंकी दूबे की शादी मोढ़ के भानुपुर में हुई है। शुक्रवार को महिला थाने पर पहुंची विवाहिता बच्चों संग धरने पर बैठ गई। 
विज्ञापन


आरोप लगाया कि उसके दो बच्चों में एक की तबियत खराब चल रही है। ससुराल वाले उसे घर में रहने नहीं देते। उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता है। जिससे वह बच्चों को लेकर मजबूरन मायके रहने को विवश है। महिला के विरोध के बाद पुलिस सक्रिय हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी गीता राय ने महिला को आश्वस्त कर धरना समाप्त कराया। कहा कि महिला की तहरीर पर पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed