फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Married woman's dead body found hanging

Bhadohi News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 13 Jul 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के इटहरा गांव में मंगलवार देर रात एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। पिंकी केशरवानी (25) पत्नी अभिषेक केसरी संदिग्ध हाल में अपने कमरे में लगे पंखे से लटकी मिली। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि मंगलवार रात में खाना आदि खाकर पिंकी अपने कमरे में चली गई। सुबह देर तक दरवाजा न खुला तो परेशान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर खोला तो देखा कि विवाहिता फंदे से लटकी हुई थी। उसे नीचे उतारा गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल वालों ने रात में ही घटना की सूचना विवाहिता के मायके वालों को भी दे दिया। मायके वालों ने बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कोइरौना थाना में उसके पति, सास, ससुर, ननद और देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। कोइरौना थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पिंकी का मायका प्रयागराज के सैदाबाद के बनपोखरा गांव में था। उसकी शादी को लगभग एक वर्ष ही पूरे हुए थे। पिता शिवशंकर केशरवानी और माता कलावती बेटी की मौत पर दुखी है।
विज्ञापन

सीतामढ़ी। इटहरा में फांसी के फंदे पर झूली 25 वर्षीया विवाहिता पिंकी केशरवानी के मोबाइल का काल डिटेल और व्हाट्सएप चैट कारणों से पर्दा उठा सकता है। ससुराल वालों ने बताया कि मोबाइल पर काफी अधिक बात करने को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन कहासुनी होती रहती थी। मंगलवार को भी मोबाइल फोन पर बात को लेकर पति और पत्नी में नोकझोंक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed