फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Married woman's body was found hanging

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 12 Jun 2020 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body was found hanging
लालानगर/गोपीगंज। थानाक्षेत्र के पुरवा गांव में बृहस्पतिवार की रात अबूझहाल में विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के झिंगुरपुर गांव निवासी रंग बहादुर सिंह ने 2014 में बेटी नेहा (28) की शादी हिंदू रीति रिवाज से सेमराध के पुरवां निवासी सत्येंद्र सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। बृहस्पतिवार को शाम को बेटी ने फोन कर बताया कि पांच लाख दहेज दिलाने के लिए ससुराल वाले परेशान कर रहे हैं और रात में सूचना दी गई कि उसकी बेटी ने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुर झैल बहादुर सिंह, सास शकुंतला देवी और पति सत्येंद्र के खिलाफ दहेज हत्या और उत्पीड़न का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मृतका को एक दो साल का लड़का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed