फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Married woman's body found hanging in the room suspicion of murder

Bhadohi : कमरे में लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 04 Feb 2025 06:53 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 04 Feb 2025 06:53 PM IST
सार

सुरियावां कोतवाली क्षेत्र की पुलिस उस वक्त सक्रिय हो गई जब विवाहिता का शव पाइप के सहारे लटकने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि परिजन बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे तभी पुलिस की टीम आ धमकी और शव को कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Married woman's body found hanging in the room suspicion of murder
मौत के बाद घर के बाहर जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दुर्गागंज सुरियावां कोतवाली के वीरभद्रपट्टी गांव में महिला का फंदे से लटकता शव मिला। घटना के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। इस बीच पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ज्ञानपुर कोतवाली इलाके के भुसौला गांव निवासी सोनी देवी (35) की शादी सुरियावां के वीरभद्रपट्टी गांव निवासी जितेंद्र कुमार बिंद के साथ हुई थी। जितेन्द्र कुमार बिंद गांव में ही कालीन बुनाई का काम करता है। इसी से उसके परिवार का भरण-पोषण होता है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह वह खाना-पीना खाने के बाद रात्रि में अपने कमरे में सोने चली गई।सुबह परिजनों को उसका शव बगल में स्थित भूसे वाले कमरे में फंदे से लटकता मिला। उसका शव कमरे में लगी पाइप पर साड़ी के सहारे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गए थे। इस बीच किसी को पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं घटनास्थल की फारेसिंक टीम के साथ जांच पड़ताल की। मृतका की दो आकांक्षा (13) व बेबी (12) बेटियां है। दोनों कक्षा 7 की छात्रा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भुसौला से मृतक महिला के मायके वाले भी पहुंच गए थे। हालांकि इस मामले में अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक सुरियावां अरविंद गुप्ता ने बताया कि घटनास्थल की फारेसिंक जांच पड़ताल की गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed