फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत,दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Mon, 17 Oct 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
सुरियावां। थाना क्षेत्र के गुआली गांव में रविवार को सुबह एक 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पिता की तहरीर पर पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अछवर निवासी दब्बूलाल गौतम ने तहरीर देकर बताया है कि पुत्री सोनम देवी की शादी 2016 में गुआली निवासी लालबहादुर गौतम के साथ की थी। उसको तीन वर्ष का एक पुत्र है। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए सोनम का उत्पीड़न कर रहे थे। इसके कारण सोनम दो वर्ष से मायके में रह रही थी। सुलह-समझौता के बाद छह सितंबर को विदाई कर दी गई। रविवार को सुबह सूचना मिली कि सोनम देवी की तबीयत खराब है। उसे जिला अस्पताल ले गए हैं, वहां सोनम की मौत हो गई। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर सोनम की हत्या कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि तहरीर पर पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed