फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Married woman deadbody found hanging from fan in room murder accused

Bhadohi News: कमरे में पंखे से लटकती मिली विवाहिता की लाश, मुंबई रहता है पति; हत्या का आरोप

Sun, 23 Jun 2024 04:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 23 Jun 2024 04:01 PM IST
सार

Bhadohi News: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मीरा को 15 और 12 साल के दो बेटे भी हैं। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
Married woman deadbody found hanging from fan in room murder accused
इसी कमरे में मीरा ने लगाई थी फांसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र के खमरिया वार्ड नंबर छह पकड़ीतर में रविवार की सुबह घर में कमरे में विवाहिता की पंखे से लटकती लाश मिली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


नगर पंचायत खमरिया के वार्ड नंबर 6 पकड़ीतर निवासी रामसूरत मौर्य के छोटे बेटे विकास मौर्य मुंबई में काम करता है। बीते 20 जून को ही वह घर आया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक घर आने के बाद ही जमीन को लेकर घर में वाद विवाद हो रहा था। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रात को खाना खाने के बाद विकास मौर्य अपनी पत्नी मीरा देवी (38) के साथ घर के कमरे में सो गया। उसके बगल वाले कमरे में ही रविवार की सुबह विकास की पत्नी मीरा का पंखे से लटकता शव मिला। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो कमरे में मीरा का शव लटकते देख परिजनों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही पुलिस और मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जिस कमरे में मीरा का शव लटक रहा था। वह कमरा खुला हुआ था। जिस आधार पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed