फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Married found hanging from noose

फंदे से लटकी मिली विवाहिता

Thu, 27 Oct 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Thu, 27 Oct 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के देवाजीतपुर गांव की दलित बस्ती में बुधवार को एक विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला। जैसे ही खबर लगी गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन

  सम्हईभटानी गांव निवासी शोभनाथ गौतम ने अपनी बेटी रीना (22) की शादी ढाई साल पूर्व देवाजीतपुर निवासी श्यामलाल के बेटे सुभाष गौतम से की थी। बुधवार सुबह नौ बजे तक रीना घर से नहीं निकली तो ससुर श्यामलाल कमरे में जाकर देखना चाहे। वहां गए तो रीना का शव पंखे से लटका हुआ था। यह देख श्यामलाल के पैरों तले जमीन खिसक गई। श्यामलाल के छोटे बेटे जितेंद्र ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर सीओ ज्ञानपुर श्यामशंकर पांडेय, नायब तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह और कोतवाली प्रभारी  नवीन तिवारी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नीचे उतरा। 
विज्ञापन

 रीना का पति वाहन चलाता है। बुधवार को सुबह सात बजे ही वह वाराणसी चला गया था। मौत की खबर लगने के बाद मायके वाले भी आ गए। सीओ ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed