फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Marriage loss due to lockdown, Tent business suffers

लॉकडाउन से मैरिज लान, टेंट व्यवसाय को चपत

Sat, 28 Mar 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Marriage loss due to lockdown, Tent business suffers
जबलपुर से शादी में भाग लेने के लिए भदोही आकर फंसा पूरा परिवार - फोटो : BHADOHI
भदोही। कोरोना के कहर से 21 दिन के लॉकडाउन से भदोही जिले के कालीन व्यवसाय के साथ साथ अन्य व्यवसायों पर भारी असर पड़ा है। विशेष रूप से शादी के मैरिज लॉन और टेंट हाउस संचालकों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है। लोगों में इस बात का भय है कि यदि कहीं यह स्थिति लंबा खिंचा तो निश्चित रूप से मध्यम से गरीब तबके पर व्यापक असर होगा।
विज्ञापन

टेंट हाउस व्यवसायी शफीक अहमद ने बताया कि प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू से लेकर अब तक उनके पास आठ वैवाहिक कार्यक्रमों की बुकिंग थी। सब से सब कैंसल कर दिए गए हैं। चौरी रोड स्थित स्टार गैलेक्सी मैरिज लॉन में 24 से 31 मार्च तक कुल 6 शादियां होनी थी जिन्हें हालातों को देखते हुए निरस्त कर दिया गया है। संचालक सेराज खालसा ने बताया कि अप्रैल माह की बुकिंग रोक दी गई है। कहा कि इससे उनका भारी नुकसान तो हुआ ही है एक शादी होने पर कम से कम 50 मजदूरों की कुछ आमदनी हो जाती है। ऐसे में उनकी व्यथा को समझा जा सकता है।
विज्ञापन

जानकारी हो कि शहर में एक दर्जन से अधिक वैवाहिक लान हैं जिनमें कुल 15 मार्च से 15 अप्रैल तक कुल 48 विवाह संपन्न होने थे लेकिन सब के सब टल चुके हैं। मैरिज हॉल संचालक कफील अहमद मोनू ने कहा कि एक विवाह के 25 से 30 हजार तक रेट है इससे नुकसान का आकलन किया जा सकता है। कुल मिलाकर कोरोना से मुख्यत: मजदूर वर्ग के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदोही। जिस समय कोरोना का संकट खड़ा हुआ वह शादी विवाह का मौसम चल रहा था। 21 दिन का लाक डाउन जिस प्रकार से अचानक किया गया उससे बहुत से लोग भदोही में आकर फंस गए। अभी भी लोग भदोही से किसी तरह निकल पाने के लिए दौड़ भाग कर रहे हैं लेकिन कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है। ऐसे ही जबलपुर का 9 लोगों का पूरा परिवार शहर में 21 मार्च से ही फंसा है।

अकील अंसारी ने बताया कि वे परिवार के साथ 21 मार्च को एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने भदोही आए थे। उन्हें क्या पता था कि वे अपना पूरा परिवार लेकर यहां फंस जाएंगे। कहा कि अब उनके पास एक ही रास्ता है कि प्रशासन पास मुहैया कराए ताकि वे निजी वाहन कर जबलपुर लौट सकें। उन्होने कहा कि अगर अनुमति नहीं दी गई तो हम कहीं के नहीं रह जाएंगे क्योंकि बच्चे और वृद्ध जबलपुर में अकेले में पड़ गए हैं जिससे समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed