{"_id":"62b60b1ce02cc62abf3e0017","slug":"marks-put-on-buildings-to-make-road-encroachment-free-bhadohi-news-vns6605985127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क अतिक्रमण मुक्त करने के लिए भवनों पर लगाए निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क अतिक्रमण मुक्त करने के लिए भवनों पर लगाए निशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही नगर के मेनरोड को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने राजस्व कर्मियों के सहयोग से लिप्पन तिराहे से लेकर अजिमुल्लाह चौराहे तक अतिक्रमण के दायरे में आने वाले भवनों को चिह्नित कर उस पर निशान लगाया। अधिकारियों का कहना है कि निशान लगाने के बाद संबंधित भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जाएगा।
शुक्रवार को सुबह 10 बजे सहायक अभियंता अरविंद श्रीवास्तव विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ तहसील के राजस्व कर्मी भी थे। सहायक अभियंता ने बताया कि लिप्पन तिराहे से लेकर अजिमुल्लाह चौराहे तक जांच में सड़क की चौड़ाई अभिलेखों में कहीं 41 फीट तो कहीं 29 फीट दर्ज है। इसी के अनुसार नापी कर अतिक्रमण के दायरे में आने वाले भवनों पर निशान लगाए गए। उन्होंने बताया कि तकिया कल्लन शाह के इर्दगिर्द सड़क की कुल चौड़ाई 29 फीट मिली है, जबकि बाकी स्थानों पर सड़क 41 तक फीट चौड़ी है। उन्होंने बताया कि 41 फीट वाले स्थान पर सड़क के बीच से 20.5 फीट तथा 29 फीट वाले स्थान पर साढ़े 14 फीट पर निशान लगाया जा रहा है। निशान लगाए जाने के साथ ही लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने बताया कि चिह्नांकन के बाद संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जाएगा। चिह्नांकन का कार्य अपराह्न दो बजे तक चला। इस कार्य में अवर अभियंता सूरज कुमार गुप्ता और बृजेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।