फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Marital death due to ignorance

अबूझ हाल में जलने से विवाहिता की मौत

Sat, 25 Mar 2017 02:24 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Sat, 25 Mar 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के डीघ गांव में शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे एक विवाहिता की अबूझ हाल में जलने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।       
विज्ञापन

डीघ निवासी महेंद्र गुप्ता की शादी पांच साल पूर्व 2012 में हंडिया के मानिकपुर गांव निवासी प्रमिला देवी (25) पुत्री लालचंद्र गुप्त के साथ हुई थी। शुक्रवार दोपहर दो बजे अचानक प्रमिला के कमरे से आग की लपटें उठने लगीं। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया, लेकिन तब तक वह 90 फीसदी तक जल चुकी थी। अस्पताल ले जाते समय विवाहिता की मौत हो गई। घटना की खबर मिलने पर सीओ ज्ञानपुर श्यामशंकर पांडेय, प्रभारी एसओ श्रीप्रकाश मिश्र मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि खाना बनाते समय आग लगने से हादसा हुआ। वहीं विवाहिता की मौत की खबर लगते ही मायके वाले कोइरौना थाने पहुंच गए। मायके वालों ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उनकी बेटी को मारा गया। तहरीर पर पुलिस ने पति महेंद्र गुप्ता समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। क्षेत्राधिकारी श्यामशंकर पांडेय ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। स्थिति स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed