फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Many years have passed in waiting for the buses of the Transport Corporation at the roadways bus station.

रोडवेज बस स्टेशन पर परिवहन निगम की बसों के इंतजार में बीत गए कई साल

Fri, 24 Sep 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Many years have passed in waiting for the buses of the Transport Corporation at the roadways bus station.
जिले के लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा मुहैया कराने के लिए ज्ञानपुर में 12 साल पहले बनकर तैयार रोडवेज बस स्टेशन से बसों के संचालन की शुरूआत हुई थी। तब परिवहन निगम ने यहां से तकरीबन 12 बसों का संचालन शुरू किया मगर कुछ समय बाद ही निगम की लापरवाही और उदासीनता के चलते बसों का संचालन ठप हो गया। तब से बस स्टेशन का परिसर धूल फांक रहा है। बसों का संचालन नहीं होने से जिले के अन्य हिस्सों सहित पड़ोसी जनपदों में जाने के लिए लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। हाल यह है कि खंडहर के रूप में बदलते इस स्टेशन को आज भी बसों का इंतजार है। वहीं यात्रियों को सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। करीब डेढ़ दशक पहले स्थानीय लोगों की मांग पर तत्कालीन बसपा सरकार ने दुर्गागंज तिराहे के समीप करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बस स्टेशन का निर्माण कराया। यहां चार कक्ष बनाए गए। स्टेशन के संचालन के लिए मुकम्मल व्यवस्था की गई। 25 अगस्त 2008 को तत्कालीन परिवहन मंत्री रामअचल राजभर ने इसका उद्घाटन भी किया। 12 से अधिक बसों का संचालन भी यहां से होने लगा। विभिन्न रूटों के लिए शुरू की गई बस सेवा से यहां के लोगों को काफी लाभ भी मिला। लेकिन समय के साथ सबकुछ बदल गया। कुछ दिन के बाद बसों का संचालन बंद कर दिया गया। बाद में इसी परिसर को ऑटो स्टैंड बना दिया गया। जब परिवहन निगम से शिकायत हुई तो उसे बंद कर दिया गया, लेकिन बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ। धीरे-धीरे बस स्टेशन खंडहर बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed