फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Many suspects on the radar of IB and Crime Branch

आईबी और क्राइम ब्रांच के रडार पर कई संदिग्ध

Fri, 03 Apr 2020 04:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
Many suspects on the radar of IB and Crime Branch
ज्ञानपुर (भदोही)। निजामुद्दीन मरकज की जमात से शिरकत कर लौटे बांग्लादेशी नागरिकों के करीबियों की टोह ली जा रही है। खुफिया एजेंसियों ने उनकी तलाश तेज कर दी है। एक महीने तक मरकज के गेस्ट हाउस में छिप कर रह रहे लोगों के स्थानीय स्तर पर और लोगों से संबंध हो सकते हैं। ऐसे लोग क्राइम ब्रांच और आईबी के निशाने पर हैं।
विज्ञापन

निजामुद्दीन मरकज की जमात से शिरकत कर पिछले दिनों 11 बांग्लादेशियों समेत 14 लोग भदोही पहुंचे और भदोही नगर के काजीपुर स्थित मरकज कमेटी के गेस्ट में कई दिनों तक रुके। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जारी गाइडलाइन के विपरीत कार्य करने पर तीन दिन पूर्व प्रशासन ने सभी पर विधिक कार्रवाई की। 11 बांग्लादेशियों के वीजा जब्त किए जा चुके हैं। जांच में भले ही सभी के सैंपल निगेटिव मिले हों, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पुलिस सतर्क है।
विज्ञापन

गाजियाबाद, मेरठ संग दूसरे शहरों में जमातियों की ओर से चिकित्सकों पर थूकने और पुलिस पर पत्थरबाजी की घटना को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। बांग्लादेशी कालीन नगरी में कब-कब आए और किसके यहां वह ठहरते थे। किन-किन लोगों से उनके संपर्क रहे। सभी की कुंडली खंगाली जा रही है। सूत्रों की मानें तो आईबी, एलआईयू और क्राइम ब्रांच मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। जमात में शामिल मो. शारिक दिल्ली में ही क्वारंटीन बताया जा रहा है। उसके आने का भी इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed