{"_id":"557ef144f62c08fb384009aa63b7c217","slug":"many-of-the-university-team-arrived-the-candidate-teacher-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएनपीजी के दस परीक्षार्थी रस्टीकेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएनपीजी के दस परीक्षार्थी रस्टीकेट
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Mar 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीनरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही स्नातक परीक्षा में दस नकलचियों को रस्टीकेट कर दिया गया। इसमें पांच नकलची आंतरिक तथा पांच नकलचियों को विश्वविद्यालय द्वारा गठित सचल दस्ते ने पकड़कर रस्टीकेट कर दिया। बृहस्पतिवार को सुबह और शाम की पाली में जांच के दौरान नकलची सचल दस्ते के हत्थे चढ़े। इसी कालेज में एक दिन पूर्व सुबह-शाम की पाली में दो परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए थे, जिन्हें रस्टीकेट कर दिया गया था। नकल पर सख्ती से नकल करने वाले परीक्षार्थियों में खलबली मच गई है।
बृहस्पतिवार को खास बात कि काशी विद्यापीठ की गठित चार टीमों ने केएनपीजी कालेज में धावा बोला। शाम की पाली में विश्वविद्यालय की कई टीम धमकने से छात्रों और शिक्षकों में हड़कंप मचा रहा। नकल करते पकड़े जाने पर सभी परीक्षार्थियों को सचल दस्तों ने रस्टीकेट कर दिया। परीक्षा प्रभारी डॉ. त्रिभुवन दीक्षित ने बताया कि सुबह पाली में बीए प्रथम वर्ष अर्थशास्त्र, बीएससी प्रथम वर्ष भौतिक और वनस्पति विज्ञान, बीए तृतीय वर्ष अंग्रेजी की परीक्षा में 1282 ने परीक्षा दी, 42 अनुपस्थित और तीन नकलची पकड़े गए। शाम पाली में बीए द्वितीय वर्ष अर्थशास्त्र, बीएससी द्वितीय भौतिक, वनस्पति विज्ञान, बी काम द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 879 ने परीक्षा दी, नौ अनुपस्थित और पांच नकल करते पकड़े गए।