फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Manure being prepared from the flowers and garlands of the temple

Bhadohi News: मंदिर की फूल-मालाओं से तैयार हो रहा खाद

Tue, 16 May 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Manure being prepared from the flowers and garlands of the temple
नगर के विभिन्न मंदिरों में भगवान पर चढ़ने वाले फूलों की अब बर्बादी नहीं होगी। जी हां, अब मंदिर में भगवान पर चढ़ावे के बाद इन्हीं फूलों से वर्मी कंपोस्ट खाद बनाई जा रही है। नगर पंचायत ज्ञानपुर में इस नये पहल की शुरुआत हो चुकी है। तैयार हुई खाद का उपयोग रोपे गए पौधे पर किया जाएगा। नगर स्थित गांधी पार्क में चार कंपोस्ट में खाद बनाने की प्रक्रिया शुरू है। जिले में भदोही, गोपीगंज दो नगर पालिका सहित ज्ञानपुर, सुरियावां, नई बाजार, खमरियां और घोसिया नगर पंचायत है। अभी फिलहाल ज्ञानपुर नगर पंचायत की ओर से यह पहल शुरू हो चुकी है। नगर में प्राचीन सिद्धपीठ बाबा हरिहर नाथ मंदिर से हर रोज कई किलो माला-फूल निकालते हैं। खासकर सोमवार और अन्य विशेष दिनों में तो माला-फूलों की मात्रा कुंतल तक चली जाती है। चढ़ाए गए माला-फूल इधर-उधर फेंके जाते थे। इससे लोगों की आस्था आहत होती थी। दूसरी तरफ गंदगी की भी शिकायत होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मंदिर से निकलने वाले फूल-मालाओं से वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार किया जाएगा। एक कंपोस्ट में खाद तैयार होने में 15 से 20 दिन का समय लगेगा। इसके बाद खाद को नगर में रोंपे गए पौंधों पर डाला दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed