{"_id":"6a6baf0e04904f7e2b08f5a2","slug":"manoj-appointed-district-president-of-the-congress-sc-cell-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-146587-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मनोज बने कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मनोज बने कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
मनोज गौतम। स्रोत- स्वयं
नगर निवासी मनोज कुमार गौतम को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का भदोही जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रकोष्ठ के चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी किए जाने के बाद पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने मनोज गौतम का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गौतम ने कहा कि वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, संविधान के मूल्यों और सामाजिक न्याय के लिए वह पहले भी संघर्ष करते रहे हैं और आगे भी पूरी मजबूती के साथ काम करेंगे।
उन्होंने पद की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर सुरेश मिश्रा, विमलेश पाल, राकेश पाल, रमाशंकर बिंद, राजेश दूबे, राजेश्वर दूबे, रामू गौतम, पवन गौतम, सुबेदार गौतम, अनुज गौतम, हरिनाथ प्रजापति, संतोष पाल, सुरेश मुन्ना और अभिमन्यु यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।