{"_id":"648984c06050b3220e09fc4d","slug":"man-used-to-call-repeatedly-on-dial-112-for-abusing-bhadohi-police-arrested-2023-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: डायल-112 पर बार-बार फोन कर देता था गालियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: डायल-112 पर बार-बार फोन कर देता था गालियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wed, 14 Jun 2023 02:43 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 14 Jun 2023 02:43 PM IST
सार
भदोही जिले में आपातकालीन सेवा-112 पर बार-बार फोन कर पुलिस को झूठी सूचना और अपशब्द बोलने वाले युवक को पुलिस न केवल गिरफ्तार किया। आरोपी की तलाश काफी दिन से थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
भदोही जिले की सुरियावां कोतवाली पुलिस ने इमरजेंसी सेवा 112 पर बार-बार कॉल कर पुलिस को भ्रमित करने और लैंडलाइन पर कॉल कर गाली गलौच करने वाले युवक को गिरफ्तार किया। आरोप है कि युवक मिथिलेश कुमार बिंद निवासी ख्योखर बार-बार फोन कर पुलिस को झूठी सूचना दे रहा था।
विज्ञापन
लखनऊ मुख्यालय पर उसके नाम की बार-बार शिकायत दर्ज हो रही थी। उसकी शिकायत पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंचती थी तो वह गायब हो जाता था। इस तरह वह आए दिन पीआरवी पुलिस को फोन कर परेशान करता था। पुलिस भी घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर ही पहुंच जाती थी लेकिन शिकायत झूठी निकलती थी।
विज्ञापन
इस मामले की जांच के लिए सुरियावां पुलिस भी लगी थी। पुलिस टीम ने कई नंबर ट्रेस किए तो जानकारी हुई कि वह खेवखर गांव को मिथिलेश बिंद है। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया, कड़ाई से पूछताछ की तो उसने कहा कि वह पुलिस कर्मियों को परेशान करने के लिए ऐसा करता था।
विज्ञापन