{"_id":"61155a848ebc3ef4162f5d38","slug":"man-sought-death-from-the-family-gave-application-to-dm-over-harassment-of-bullies-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही: डीएम को पत्र लिखकर मांगी इच्छा मृत्यु, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: डीएम को पत्र लिखकर मांगी इच्छा मृत्यु, जानें क्या है मामला
Fri, 13 Aug 2021 01:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:15 AM IST
सार
दबंगों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने इच्छा मृत्यु मांगी है। न्याय न मिलने से नाराज परिवार ने डीएम को प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
भदोही जिले के नगर पालिका परिषद गोपीगंज के वार्ड नंबर-16 निवासी हरिश्चंद्र विश्वकर्मा(45) ने न्याय न मिलने से नाराज होकर गुरुवार को डीएम आर्यका अखौरी से इच्छा मृत्यु की मांग की। प्रार्थनापत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि सरकारी गली मार्ग में दबंग ने जनरेटर रूम, शौचालय का निर्माण कर अतिक्रमण कर रखा है। इनकी शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका, सदर तहसील और पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
गत वर्ष पीएम आवास के लिए पात्र चयनित होने पर हरिश्चंद्र विश्वकर्मा अपनी जमीन में निर्माण कराना चाहता है। आरोप है कि इसी जमीन से सटी आवागमन की गली पर अतिक्रमण किए दंबग नोटिस भिजवा रहे हैं। एक माह पहले मानसिक रोग से पीड़ित भाई के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं विनियमितीकरण के जेई बार-बार नोटिस देकर आवास का निर्माण रोक दे रहे हैं। दबंगों के खिलाफ पांच वर्ष पूर्व पालिका प्रशासन ने नामजद नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का सख्त निर्देश दिया था लेकिन विभागीय मिलीभगत से अतिक्रमणकारियों को आंच तक नहीं आने दी जा रही है। हरिश्चंद ने कहा कि पूरा परिवार न्याय न मिलने से तंग आ चुका है। इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन