{"_id":"66fd2d316b5d904d75030af5","slug":"man-died-due-to-electrocution-and-many-burnt-in-bhadohi-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में बड़ा हादसा: लोहे के गेट में उतरा करंट, चपेट में आई बेटी; बचाने में चली गई पिता की जान; कई झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में बड़ा हादसा: लोहे के गेट में उतरा करंट, चपेट में आई बेटी; बचाने में चली गई पिता की जान; कई झुलसे
Wed, 02 Oct 2024 04:53 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:53 PM IST
सार
भदोही जिले के पूरेमुड़िया गांव में बिजली का करंट लोहे के गेट में उतरने से बड़ा हादसा हुआ। एक किशोरी करंट की चपेट में आने से गिर गई। उसे बचाने गए पिता की झुलसने से मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के पूरेमुड़िया गांव में ससुराल आए दामाद की करंट से मौत हो गई। जबकि बचाने में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मृतक जौनपुर जिले का रहने वाला है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। लोहे के गेट में विद्युत दौड़ने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
यह है मामला
ज्ञानपुर कोतवाली इलाके के असनांव बाजार के पूरेमुड़िया गांव की गौतम बस्ती निवासी बहादुर गौतम के घर उनका दामाद अक्षय गौतम (35) आया हुआ था। अक्षय अपनी पत्नी रिंकी देवी, बेटी रौशनी (13) और बेटा रिषी उर्फ राजा (10) के साथ ससुराल में आए थे।
विज्ञापन
मंगलवार की रात में रोशनी बाल्टी में पानी लेकर मकान में लगे लोहे के गेट के समीप गुजर रही थी। तभी वह गेट में उतरे करंट की जद में आकर गिर गई। बचाने के लिए उसका पिता अक्षय गौतम पहुंचा तो वह गेट में चिपक गया। तभी साला अरविंद गौतम, साली पूनम गौतम, ससुर बहादुर गौतम व एक अन्य व्यक्ति अक्षय को बचाने पहुंचे तो वह भी करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
किसी तरह शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को हटाया, लेकिन तब तक अक्षय की मौत हो गई। जबकि पांच घायल हैं। हादसे के बाद पूरेमुड़िया के गौतम बस्ती में हड़कंप मच गया। लोहे के गेट के बगल से गए विद्युत तार की वजह से यह हादसा हुआ है। गंभीर रूप से झुलसे एक युवक की हालत चिंताजनक बताई गई है।