फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vehicles parked on the roadside in Jangiganj market were issued challans.

Bhadohi News: जंगीगंज बाजार में पटरी पर खड़े वाहनों का किया चालान

Wed, 28 Oct 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Vehicles parked on the roadside in Jangiganj market were issued challans.
जंगीगंज बाजार में सड़क पर खड़ी गाड़ी हटवाते यातायात पुलिस। संवाद
स्थानीय बाजार में मंगलवार को यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के सामने बेतरतीब खड़े 30 से अधिक वाहनों का चालान किया गया। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक अपने वाहन लेकर इधर-उधर भागते नजर आए। बाजार में सीतामढ़ी मोड़, अंडरपास और विभिन्न दुकानों के सामने जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। ब्रिज के पूर्वी छोर पर स्थित एक कपड़े की दुकान के सामने अक्सर ग्राहकों के वाहन सर्विस लेन पर खड़े रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस की ओर से कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। इसी तरह जंगीगंज पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर पश्चिम स्थित एक चाट की दुकान पर भी ग्राहकों की भीड़ के कारण सर्विस लेन का आधा हिस्सा प्रभावित रहता है। यातायात प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि जंगीगंज में कई दुकानदारों की मनमानी की शिकायतें हैं। उन्हें कई बार समझाया गया है। कहा कि आदत में सुधार न होने पर करीब 30 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की गई। यह अभियान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed