फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   man died and one injured in road accident after car and bike collision in bhadohi

हादसा: भदोही में कार व बाइक की भिड़ंत, हादसे में अधेड़ की मौत; घायल साथी अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी से जंग

Sun, 24 Dec 2023 05:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 24 Dec 2023 05:52 PM IST
सार

बाइक सवार दो शख्स ज्ञानपुर से गोपीगंज की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना में एक की मौत हो गई, जबकि एक घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

 

विज्ञापन
man died and one injured in road accident after car and bike collision in bhadohi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र के गोपीगंज-ज्ञानपुर मार्ग पर रविवार की दोपहर कार व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में पूरे गुलाब निवासी 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। वहीं उनके साथ बाइक पर बैठा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नंबर 12 पूरे गुलाब निवासी मुनव्वर (55) अपनी बाइक से साथी सलीम (45) निवासी चुड़िहारी मोहाल के साथ घर की तरफ जा रहे थे। इस बीच ज्ञानपुर से गोपीगंज की तरफ जा रही कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल मुनव्वर और सलीम को अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही मुनव्वर ने दम तोड़ दिया। वहीं सलीम का उपचार सीएचसी में चल रहा है। दूसरी तरफ घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच मौका देखकर कार चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed