फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Making reel proved costly Students stunts increase followers four Ertiga vehicles seized in bhadohi

रील बनाना पड़ा भारी : फाॅलोअर्स बढ़ाने के लिए छात्रों ने की स्टंटबाजी, चार अर्टिगा वाहन सीज; SP ने लिया एक्शन

Mon, 03 Feb 2025 08:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 03 Feb 2025 08:30 PM IST
सार

यूपी के भदोही में यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देशित किया। जिले के एक इंटर कॉलेज के छात्र कार से बाहर निकलकर स्टंट दिखा कर रील बना रहे थे।

विज्ञापन
Making reel proved costly Students stunts increase followers four Ertiga vehicles seized in bhadohi
एसपी के आदेश पर चार वाहन हुए सीज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के एक इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा स्टंटबाजी करते हुए काफिला निकालकर रील बनाना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर चार अर्टिगा वाहनों को सीज कर दिया गया।

विज्ञापन




स्टंटबाजी कर रहे युवक कार का शीशा खोल दरवाजे पर स्टंटबाजी करते हुए रील बना रहे थे।

जिले में रविवार की दोपहर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में यह देखने को मिला कि कुछ युवक सड़क पर चार वाहनों का काफिला बनाकर चलते हुए कार शीशा खोलकर उस पर बैठकर न सिर्फ स्टंटबाजी कर रहे थे, बल्कि रील भी बना रहे थे।
विज्ञापन


वीडियो में एक कॉलेज के छात्रों का बताया जा रहा है। वे काफिले के साथ निकलकर नगर में घूमते हैं और फिर कॉलेज के सामने आकर खड़े होते हैं। वीडियो वायरल होते ही एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने वाहनों के नंबर से उसे ट्रेस किया और सीसीटीवी के माध्यम से वाहनों की तलाश की। जिसके बाद स्टंट बाजी करते हुए काफिला निकालने वाले चार वाहनों को सीज कर दिया।

एसपी ने बताया कि सार्वजनिक जगहों पर रीलबाजी या स्टंटबाजी कहीं से भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। जांच पड़ताल के बाद चारों वाहनों को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed