{"_id":"65a58f4aeacc28df8d0ac00d","slug":"make-recovery-from-vehicles-caught-in-illegal-mining-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-7823-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: अवैध खनन में पकड़े जाने वाले वाहनों से करें रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: अवैध खनन में पकड़े जाने वाले वाहनों से करें रिकवरी
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर राजस्व कार्यों, न्यायालयों में लंबित वादों को तेजी से निस्तारित करने को कहा। परिवहन, आबकारी, राजस्व, अधिशासी अधिकारी, खनन आदि विभागों को अभियान चलाकर शत प्रतिशत राजस्व वसूली का निर्देश दिया। आईटीआई प्रधानाचार्य से कहा कि 10 दिनों में बचे हुए टैबलेट का पात्र छात्रों को वितरित कर दें।
उन्होंने आईजीआरएस की समीक्षा में डिफाल्टर विभाग के अधिकारियों को स्पष्टीकरण मांगा। मंडी सचिव को कृषक बीमा दुर्घटना में रजिस्ट्रेशन कराने और स्टांप के शेष कार्यों की प्रगति पर बल दिया। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को रिकवरी बढ़ाने, भदोही पालिका के नवीन क्षेत्रों में सामुदायिक पार्क व ओवरहेड टैंक के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित करने को कहा।
खनन विभाग के राजस्व की समीक्षा में मिट्टी की खुदाई करने वालों को निर्देशित किया कि ‘माइन मित्रा’ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन व स्वीकृति के बाद ही मिट्टी की खुदाई करें। अवैध खनन पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खनन अधिकारी को अवैध खनन में पकड़े गए वाहनों पर रिकवरी जारी करने का निर्देश दिया। परिवहन विभाग को गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन बढ़ाने और प्रवर्तन कार्य करते हुए ओवरलोडिंग पर सख्ती को कहा। डीएम ने पेट्रोल पंप, राइस मिल, शराब की दुकानों, गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण कर कार्रवाई के लिए कहा। अधिकारी राजस्व वसूली में हिला-हवाली करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।