फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Make it a priority to public officers

जनहित के कार्य प्राथमिकता से करें अफसर

Sun, 08 Mar 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sun, 08 Mar 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Make it a priority to public officers
 खचाखच भरे हाल में जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को होली की मुबारकबाद दी। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा भदोही मिर्जापुर मार्ग फोरलेन आरसीसी बनवाने की घोषणा पर आभार जताया।
विज्ञापन

मौसम खराबी से किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा देने की घोषणा का भी स्वागत किया। समाजवादी पेंशन को सरकार की अहम कामयाबी बताया। जिलाध्यक्ष ने लोहिया की नीतियों से प्रेरणा लेने पर बल दिया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सपा नेता नंदलाल पांडेय के  पितृशोक पर शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर राजितराम यादव, हृदय नारायण, बैजनाथ यादव, दीनानाथ, धर्मेद्र यादव, नान्हक यादव, डॉ. सनवारूल हक, सरिता गौड़, रऊफ हाश्मी, गुलाब सरोज, जटाशंकर, धर्मराज, मनोज यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोरलेन आरसीसी की घोषणा पर जताई खुशी
कार्यकर्ताओं ने सीएम और जिलाध्यक्ष की तारीफ की
संवाददाता
महराजगंज। भदोही-मिर्जापुर 35 किमी मार्ग को फोरलेन आरसीसी बनवाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की घोषणा पर सपाजनों की प्रसन्नता जारी है। बाजार में रामजीत यादव के आवास पर पूर्व विधान सभाध्यक्ष डॉ. सनवारूल हक की अध्यक्षता में बैठक कर सड़क घोषणा पर खुशी जाहिर की गई। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी को भी बधाई दी गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य बरफी लाल सोनकर, निसार अहमद, बैजनाथ यादव, अमरनाथ, राघोपाल, कालिका प्रसाद, हरिशंकर, हरिओम मौर्य, शिवकांत, धर्मेद्र कुमार, गजेंद्र यादव, बद्रीनाथ आदि रहे। उधर, घोसिया बाजार में नसीम अहमद की अध्यक्षता में हुई बैठक में भदोही मिर्जापुर मार्ग के फोरलेन आरसीसी बनाने की घोषणा सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed