फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Makar Sankranti: Devotees take a dip of faith in Ganga

मकर संक्रांति: श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 16 Jan 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti: Devotees take a dip of faith in Ganga
सीतामढ़ी/ गोपीगंज/कौलापुर। माघ मकरगत रवि जब होई, तीरथपतिहिं आव सब कोई...। जिले के गंगा घाटों पर सोमवार को आस्थावानों का रेला उमड़ा। सूर्यदेव के मकर राशि में प्रवेश करने की बेला में गंगा स्नान का पुण्यलाभ लेने के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान कर पर्व की परंपरा निभाई। इसके बाद लाई-चूड़ा, तिलकुट और गुड़ से बने खाद्य पदार्थों को बतौर प्रसाद लोगों में वितरण और दान किया गया।
विज्ञापन

मकर संक्रांति (खिचड़ी) पर्व सोमवार को जिले में पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह कोहरे के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर स्नान कर दान पुण्य किया। सुबह से स्नान आदि के बाद नए-नए परिधानों से सजकर युवा और बच्चे जहां पर्व मनाने की मस्ती में डूब गए वहीं परंपरागत ढंग से बहन-बेटियों के यहां खिचड़ी भेजने का सिलसिला भी पूरे दिन जारी रहा। लोग साइकिल, बाइक और चार पहिया से खिचड़ी लेकर पहुंचे। जिले के आधा दर्जन से अधिक गंगा घाटों पर मकर संक्रांति पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर तक जारी रहा। गोपीगंज के रामपुर गंगा घाट, सेमराधनाथ घाट, बिहरोजपुर, बेरासपुर और सीतामढ़ी गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर दान पुण्य किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने सेमराध और सीतामढ़ी के विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन किया। ठंड के बावजूद सुबह से ही श्रद्धालु स्नानार्थियों का आगमन शुरू हो गया जो दोपहर बाद तक जारी रहा। गंगा तट, महर्षि वाल्मीकि आश्रम, श्री सीता समाहित स्थल मंदिर ,बड़े हनुमान जी, मौनी बाबा आश्रम, उड़िया बाबा आश्रम एवं बाबा धावासा नाथ आश्रम में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस मौके पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था रही। सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

आसमान के फिजा में गूंजा भक्काटे
ज्ञानपुर। साल के पहले त्यौहार मकर संक्रांति पर सभी लोग स्नान ध्यान के बाद अपने घरों की छतों और आस पास के मैदानों में दिखाई दिए। मकर संक्रांति पर्व पर पतंगबाजी का जुनून लोगों के सिर चढ़ बोलता है। सोमवार को नगरों के गली मोहल्लों से लेकर गांव गिरांव तक में दिन भर भक्काटा का शोर गूंजता रहा। इस दौरान राह चलते लोगों की नजरें भी आसमान पर टिकी रहीं। विशेषकर युवा-बच्चों में पतंगबाजी को लेकर भारी उत्साह रहा। बच्चे पतंगों पर अंकित विभिन्न डिजाइनों के प्रति काफी आकर्षित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed