फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Main drains should be cleaned, neighborhood drains are still blocked

Bhadohi News: मुख्य नाले कराए साफ, मोहल्लों की संपर्क नालियां अब भी जाम, बारिश में बढ़ेगी मुश्किल

Fri, 26 Jun 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Main drains should be cleaned, neighborhood drains are still blocked
भदोही के जमुनीपुर कॉलोनी में बदहाल नाली। संवाद
ज्ञानपुर। इस साल मानसून की एंट्री में देरी हुई है, लेकिन बारिश होने पर जिले के कई निकायों के वार्डों में जलभराव की समस्या सामने आने की आशंका है। जिले के निकायों में मुख्य नालियों की सफाई तो कर दी गई है, लेकिन मोहल्लों की संपर्क नालियां अब भी अछूती हैं। संपर्क नालियों की सफाई न होने के कारण बरसात के दिनों में जलभराव होना तय माना जा रहा है। हर साल नाली सफाई पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। इसके बावजूद आधे घंटे की बारिश में कई सड़कें जलमग्न हो जाती हैं।
विज्ञापन

जिले के सात निकायों में कुल 118 वार्ड हैं। मोहल्लों का पानी छोटी नालियों से होकर बड़ी नालियों के माध्यम से निकलता है। वर्तमान में संपर्क नालियों की स्थिति यह है कि वे बजबजा रही हैं। जगह-जगह नालियां चोक हैं। बिना बारिश के ही सड़कों पर पानी बह रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने बृहस्पतिवार को भदोही, गोपीगंज पालिका तथा ज्ञानपुर, सुरियावां, खमरियां, घोसियां और नई बाजार नगर पंचायतों के विभिन्न वार्डों की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

जांच के दौरान कई स्थानों पर संपर्क नालियों की स्थिति बदहाल मिली। भदोही नगर में ज्यादातर नालियां अंडरग्राउंड हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मुख्य मार्गों को छोड़कर सीवर की सफाई नहीं हुई है। निकायों में कागजों पर मानसून से निपटने की तैयारी पूरी कर ली गई है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग दिखाई देती है। कई मोहल्लों में बारिश के दिनों में लोगों के घरों तक पानी पहुंच जाता है। घोसिया के सेऊर सड़क पर नाली चोक होने के कारण सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। बारिश के दौरान इस वार्ड की स्थिति और खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed