फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mahashivratri: Gaura and Shankar are adorned with mehndi and turmeric; processions will be held from 17 locations today, and drones will monitor them.

महाशिवरात्रि : गौरा और शंकर को लगाया मेहंदी-हल्दी, आज 17 स्थानों से निकलेगी बरात, ड्रोन से होगी निगरानी

Sun, 15 Feb 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: Gaura and Shankar are adorned with mehndi and turmeric; processions will be held from 17 locations today, and drones will monitor them.
बड़े शिव मन्दिर पर बाबा के हल्दी मेहदी में नृत्य करती महिलाए। स्रोत संगठन
जिले के प्रमुख शिवालयों में शनिवार को महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मंगलगीत और महिलाओं के ढोलक की थाप से गुलजार रहा। मां गौरा और बाबा भोलेनाथ को मेहंदी और हल्दी लगाकर रस्म अदायगी की गई। फूल बरसाए गए। महाशिवरात्रि पर रविवार को जिले में 17 स्थानों पर शिव बरात एवं झांकी निकाली जाएगी। बरात की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। हरिहर नाथ मंदिर से सुंदरवन तक पांच किलामीटर तक शिव बरात निकाली जाएगी। मेहंदी वाली हाथ है, भोले बाबा गौरी जी की शादी वाली रात है। गौरा मेहंदी लगाओ हाथ, भोला लेकर आएंगे आज बरात, अडभंगी उड़ाएंगे गुलाल, सुगन वाली मेहंदी लगाओं गौरा मईया को, गौरा मेहंदी लगाओं हाथ, भोले लेके आएंगे बरात...जैसे मंगलगीत शिवालयों गूंजते रहे।
विज्ञापन

महिलाओं ने एक-दूसरे के हाथों में मेहंदी, गाल पर हल्दी लगा कर खुशी का इजहार किया। ढोल-नगाड़े बजाकर बधाई गीत गाए। ज्ञानपुर सिद्धपीठ बाबा हरिहर नाथ, गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर, तिलेश्वर महादेव, बाबा सेमराधनाथ मंदिर से महाशिवरात्रि पर शिव बरात, झांकी निकाली जाएगी। जगह जगह भंडारे होगा। मंदिर समिति की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। हरिहर नाथ मंदिर के पुजारी आशीष मिश्र ने बताया कि भोर से ही मंदिर के पट दर्शन पूजन के लिए खोल दिए जाएंगे। शाम चार बजे तक दर्शन पूजन का क्रम चलेगा। इसके बाद बाबा का विशेष शृंगार किया जाएगा। इस दौरान एक घंटे के लिए दर्शन पूजन का क्रम बंद रहेगा। आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर शिवालयों में भोलेनाथ और मां पार्वती के विवाह की रस्में की जाएंगी। भगवान भोले के लिए वधु पक्ष वाले कपड़े, फल और मिठाइयां लाएंगे। शिवजी को सेहरा बांधा कर शिव बरात निकाली जाएगी।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर जिले में 17 स्थानों पर शिव बारात एवं झांकी निकाली जाएगी। इसमें ज्ञानपुर, गोपीगंज, माधोसिंह, घोसियां, खमरिया, सुरियावां, चौरी, भदोही आदि स्थान प्रमुख हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड में है। भदोही, घोसिया, खमरिया, माधोसिंह में ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर मार्ग पर रूट डायवर्ट रहेगा। भदोही और गोपीगंज से आने वाले वाहनों को जोरईं और हास्टल चौराहे से भेजा जाएगा। शिवालयों के गर्भ गृह में महिला, पुरुष पुलिस कर्मी तैनात होंगे। इसके अलावा मंदिर परिसर, बाहर भी पुलिस के जवान सादी वर्दी में मुस्तैद रहेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपीगंज बडे शिव मंदिर में महिलाओं ने भोलेनाथ को मेहंदी, हल्दी-तेल लगाकर रस्म निभाया। ढोल-नगाड़े की धुन पर महिलाएं खूब थिरकीं। इस दौरान मालती, शीला, चिंता, रत्ना, सोनी, रेनू दुबे, मधु, माला, मंजू उपाध्याय, मंजू गुप्ता, कुसुम देवी, अनीता मौजूद रहीं। बड़ा चौराहा स्थित गोपेश्वरनाथ मंदिर में भी महिलाओं ने मंगल गीत गाए। महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर ज्ञानपुर स्थित सिद्ध पीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर में व्यवस्थाओं के लिए समाजसेवी अशोक पांडेय ने 5100 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, सजावट एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सहयोग किया है। यह जानकारी समाजसेवी के सहयोगी आर्दश पांडेय दी।
ज्ञानपुर। नगर में महाशिवरात्रि पर्व पर निकले वाली शिव बरात और झांकी की तैयारी पूरी हो चुकी है। शनिवार को हरिहर नाथ मंदिर परिसर में बाबा बर्फानी ग्रुप ने तैयारियों को परखा। ज्ञानसरोवर, मंदिर परिसर को सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइटों से ज्ञानसरोवर को सजाया गया है। सुरदवंन पीठाधिश्वर राज लक्ष्मी मंदा ने बताया कि हरिहर नाथ मंदिर से सुंदरवन तक पांच किलामीटर तक शिव बरात निकाली जाएगी। ब्रह्मा मोदनवाल, मनोज मोदनवाल, राजेश यादव, सुशील कुमार, राकेश यादव, ने बताया कि शिव बारात, झांकी को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है।

संवाद
अभिमन्यु मांगलिक, एसपी भदोही ने कहा कि महाशिवरात्रि पर सुरक्षा का पूरा बंदोबस्त किया गया है। सेमराध, बाबा बड़े शिव धाम, तिलेश्वरनाथ, ज्ञानपुर के हरिहरनाथ पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम है। 17 स्थानों से शिव बरात निकलेगी। जहां पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी।-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article