फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mahakumbh: Railways will operate three pairs of special trains

महाकुंभ : तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगी रेलवे

Sat, 15 Feb 2025 10:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: Railways will operate three pairs of special trains
महाकुंभ को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से लगातार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। रेलवे अब तीन जोड़ी महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन मालदा टाउन से झूसी के बीच करेगा। इन तीनों जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ठहराव ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर भी होगा।
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 03417 मालदा टाउन-झूसी कुंभ मेला विशेष ट्रेन 16 और 23 फरवरी को मालदा टाउन से और झूसी-मालदा टाउन कुंभ मेला विशेष ट्रेन 17 व 24 फरवरी को झूंसी से चलाई जाएगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक, शयनयान श्रेणी के चार, साधारण द्वितीय श्रेणी के सात और जीएसएलआरडी के दो कोच सहित कुल 14 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसी तरह मालदा टाउन-झूसी कुंभ मेला विशेष ट्रेन 17 व 24 फरवरी को मालदा टाउन और झूसी-मालदा टाउन कुंभ मेला विशेष ट्रेन 18 व 25 फरवरी को झूंसी से चलाई जायेगी। इसमें कुल 24 कोच होंगे। वहीं लदा टाउन-झूसी कुंभ मेला विशेष गाड़ी 18 फरवरी को मालदा टाउन से तथा झूसी-मालदा टाउन कुंभ मेला विशेष ट्रेन 19 फरवरी को झूंसी से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed