फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mahakumbh: Number of vehicles going to Prayagraj from the highway doubled in four days

Bhadohi News: महाकुंभ ः चार दिन में दोगुनी हुई हाईवे से प्रयागराज जाने वाले वाहनों की संख्या

Sat, 08 Feb 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: Number of vehicles going to Prayagraj from the highway doubled in four days
प्रयागराज महाकुंभ में इन दिनों फिर से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। वसंत पंचमी के स्नान पर्व पर प्रयागराज संगम की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या नौ से 10 हजार के आसपास हो गई थी।
विज्ञापन

दो दिनों से एक बार फिर से 18 से 20 हजार वाहन संगम नगरी की ओर जा रहे हैं। शुक्रवार को 24 घंटे में 20 हजार वाहन प्रयागराज की ओर गए। वहीं 14 हजार वाहन प्रयागराज की तरफ से लौटे हैं।
विज्ञापन

संगम नगरी की ओर से श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण स्टेशनों पर भीड़भाड़ देखी गई। वहीं लालानगर टोल प्लाजा के पास भी वाहनों का काफी दबाव रहा।
प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुए हादसे के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ काफी कम हो गई थी। स्थिति यह थी कि मौनी अमावस्या के स्नान के दौरान वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर जिले की सीमा से होकर करीब 35 से 40 हजार के आसपास वाहन प्रयागराज जा रहे थे। तीन दिनों तक लगातार ऐसा बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौनी अमावस्या के स्नान के दौरान संगम तट पर हुए हादसे के बाद संगम नगरी की ओर जाने वालों की संख्या में कमी आई। स्थिति यह रही कि केवल पांच दिनों बाद वसंत पंचमी के अवसर पर हुए विशेष स्नान के लिए जिले की सीमा से होकर नौ हजार के करीब वाहन प्रयागराज की ओर गए। लेकिन अब जैसे-जैसे संगम नगरी में स्थितियां सामान्य हो रही हैं, वैसे-वैसे प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है।
बृहस्पवितार को प्रयागराज में 19 हजार वाहन संगम नगरी की ओर गए। वहीं करीब 14 हजार वाहन वहां से लौटे। हाईवे पर बढ़ी वाहनों की भीड़ के कारण लालानगर टोल प्लाजा पर करीब एक से डेढ़ किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई। जिसके छुड़ाने में टोल कर्मी और प्रशासन के पसीने छूट गए।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बीते 24 घंटे में 20 हजार वाहन प्रयागराज गए हैं। वहीं 14 हजार वाहन वहां से लौटे हैं।
प्रयागराज की सीमा पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिले में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। अगर प्रयागराज प्रशासन की ओर से किसी तरह का आदेश आता है तो उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed