फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Magistrate should conduct examination in a transparent manner

Bhadohi News: पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराएं मजिस्ट्रेट

Tue, 20 Feb 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Magistrate should conduct examination in a transparent manner
ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी सौंपी गई। सीडीओ ने का कि 22 फरवरी से परीक्षा शुरू हो रही है। पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए शासन गंभीर है। तीन जोनल, 12 सेक्टर और 96 स्टेटिक मजिस्ट्रेट ईमानदारी से कर्तव्य का पालन करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही और शिथिलता क्षम्य नहीं होगी l बोर्ड परीक्षा जिले मे 96 परीक्षा केंद्रों पर होगी। जिसमें तीन जोनल, 12 सेक्टर,96 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 96 केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। निगरानी के लिए जनपद को 12 सेक्टरों में विभाजित किय गया है। बताया कि परीक्षा में इंटरमीडिएट के 25 हजार 44 परीक्षार्थी एवं हाईस्कूल में 30 हजार 147 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए हर केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल रहेगी। केंद्र के 200 मीटर की परिधि में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कंट्रोल रूम के माध्यम से एक-एक केंद्र पर नजर रखी जागएी। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक विकायल भारती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed