फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mafiaraj was under the rule of SP: Nadda

सपा के शासन में था माफियाराज : नड्डा

Sun, 06 Mar 2022 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mafiaraj was under the rule of SP: Nadda
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। सपा के राज में माफियाराज था। तमंचे की फैक्ट्री खुलवाना और गुंडे पैदा करना ही सपा का काम है। सपा सरकार में अतीक, आजम, और मुख्तार जैसे अपराधी दनदनाते थे। वह ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के उम्मीदवार विपुल दुबे मौजूद थे।
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुजरिम वही है, जुर्म वही है, लेकिन योगी सरकार के निर्णय से ऐसे गुंडे जेल में गुल्ली डंडा खेल रहे हैं। उन्होंने गोलघर, गोरखपुर में हुए बम ब्लास्ट को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सवाल किया। बनारस के दशाश्वमेध घाट, संकट मोचन मंदिर, कचहरी में बम ब्लास्ट को भी सवालों से जोड़ा। कहा कि श्रमजीवी एक्सप्रेस, मुंबई सहित कई स्थानों पर बम ब्लास्ट में शामिल आतंकवादियों के मुकदमे बतौर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वापस लिए थे। बाद में हाईकोर्ट के हस्तक्षेप से आतंकवादियों पर मुकदमा चला और इनमें से कई को आजीवन कारावास और मृत्युदंड की सजा हुई। भाजपा अध्यक्ष ने बिना नाम लिए लोगों से सवाल किया कि आप के क्षेत्र में भी माफिया थे कि नहीं थे, आजकल हाथ जोड़कर प्रत्याशी बनकर घूम रहे हैं। इनका रिकार्ड ऐसा ही होता है। इनकी वंशावली भी ऐसी ही होती है। उन्होंने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद और विकास करती है, जबकि सपा और कांग्रेस परिवारवाद की बात करती है। भाजपा विचारों के साथ जुड़ी पार्टी है। सांसद रवि किशन ने भी कार्यक्रम में संबोधित किया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने 13 वीं शताब्दी के तीन तलाक के काले कानून को खत्म करके करोड़ों मुस्लिम समुदाय की बहनों को तीन तलाक से आजादी दिलाकर सबका साथ सबका विकास किया है। कहा, गांव गरीब, वंचित, शोषित, पीड़ित, दलित, पिछड़ा, किसान को मुख्य धारा से जोड़ने का काम भाजपा गठबंधन करती है। जो भी विकास कार्य हुए हैं, वे मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार ने किए हैं। उन्होंने डबल इंजन सरकार की तमाम परियोजनाओं को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हाईवे का जाल बिछाया है। यूपी में सबसे अधिक 59 मेडिकल कालेज खुले हैं। इन मेडिकल कालेज में पढ़कर गांव का बच्चा ही डॉक्टर बन कर आपकी सेवा करेगा। कहा सौ वर्ष पहले आई महामारी में बीमारी से अधिक लोग भुखमरी से मरे थे, लेकिन अस्सी करोड़ जनता को मुफ्त राशन, तेल, नमक, दाल आदि डबल डबल इंजन की सरकार दे रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के किसानों के साथ छलावा किया। घोषणा के बावजूद किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। प्रधानमंत्री आवास योजना में ज्ञानपुर में 20 हजार गरीबों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed