फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Madrasa manager accused of arbitrary appointment

मदरसा प्रबंधक पर नियुक्ति में मनमानी का आरोप

Wed, 30 Sep 2020 04:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Madrasa manager accused of arbitrary appointment
ज्ञानपुर। खमरिया नगर निवासी अभ्यर्थी साकिब पुत्र अब्दुल कलाम खां ने बुधवार को मदरसा दारुल उलूम सईदिया प्रबंध तंत्र के खिलाफ शिक्षक नियुक्ति में मनमानी का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र डीएम को देकर जांच कराने की मांग की। डीएम ने एसडीएम औराई से जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि सात सितंबर को मदरसा प्रबंध ने पत्र जारी कर साक्षात्कार के लिए बुलाया। मदरसा पहुंचने पर साक्षात्कार की जगह लिखित परीक्षा ली गई। साक्षात्कार के बारे में सवाल करने पर प्रबंध तंत्र ने बोलने से इनकार कर दिया। दो दिन बाद पता चला कि चहेतों के परिजनों की नियुक्ति कर ली गई है। मदरसा नियमावली में स्पष्ट है कि प्रबंध तंत्र न चहेतों को वरियता दे सकता है न कमेटी में शामिल पदाधिकारियों के परिजनों को। बावजूद इसके प्रबंध तंत्र मनमानी कर रहा है। मदरसे में किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए सीसी टीवी कैमरे भी लगे हैं, लेकिन नियुक्ति के नाम पर अपात्र लोगों को उन्हीं कमरों में बैठाकर परीक्षाएं ली जाती हैं जिसमें कैमरे नहीं लगे रहते। वक्फ/मदरसा इंस्पेक्टर अबू आजमी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। प्रशासन की ओर से जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर भाजपा नेता संदीप मौर्या ने धांधली न रुकने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed