फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Madrasa Board exams from today

Bhadohi News: मदरसा बोर्ड की परीक्षा आज से

Mon, 09 Feb 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Madrasa Board exams from today
जिले में मदरसा बोर्ड की परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर ली गई। दो केंद्रो पर होने वाली परीक्षा के लिए रविवार को मदरसा प्रबंधन की ओर से डेस्क-स्लिप आदि लगाए गए।
विज्ञापन

नौ से 14 फरवरी तक होने वाली परीक्षा में कुल 793 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यूपी बोर्ड की तरह मदरसा बोर्ड की परीक्षा भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। इसके लिए दो मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के साथ ही मदरसा बोर्ड के तहत संचालित कक्षाओं मुंशी-मौलवी (हाईस्कूल), आलिम (इंटरमीडिएट) की परीक्षा की तिथि पहले तय हो गई थी। चार दिन पूर्व मदरसा परिषद की ओर से दो केंद्र का निर्धारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद ने मदरसा दारूल उलूम हबीबिया रिजविया गोपीगंज और मदरसा प्राइमरी इस्लाह पंचभैया भदोही को केंद्र बनाया है। इसमें मदरसों में पढ़ने वाले 793 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि मदरसा बोर्ड की परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

नकल की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे की नजर में परीक्षा होगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय और जिला समाज कल्याण अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि नौ से 14 फरवरी तक परीक्षा चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed