फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Madrasa Board examinations will be held at four centers

Bhadohi News: चार केंद्रों पर होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं

Mon, 05 Feb 2024 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Madrasa Board examinations will be held at four centers
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड की तरह अब मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। 13 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग परीक्षा को सकुशन संपन्न कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने में लग गया है। इसके साथ ही नकलविहीन परीक्षा को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों के साथ पर्यवेक्षण के लिए भी अधिकारी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के साथ ही मदरसा बोर्ड के अंतर्गत संचालित कक्षाओं मुंशी-मौलवी (हाईस्कूल), आलिम (इंटरमीडिएट), कामिल (स्नातक) व फाजिल (परास्नातक) के समकक्ष की परीक्षा को लेकर भी तिथि घोषित कर दी गई है। मदरसा बोर्ड की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होगी। जिले में परीक्षा संपन्न कराने के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। इसमें संचालित कुल 26 मदरसों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के समकक्ष कक्षाओं में अध्ययनरत 1461 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। मदरसा बोर्ड की परीक्षा में भी नकल की कोई गुंजाइश न रहे और पूरी तरह पारदर्शिता के साथ परीक्षा हो, इसके लिए प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाने व उसे पूरी परीक्षा समय तक क्रियाशील रखने का निर्देश दिया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेशचंद्र ने बताया कि सभी केंद्रों पर व्यवस्था कराई जा रही है। निगरानी के जिलाधिकारी के निर्देशन में पर्यवेक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

बने परीक्षा केंद्रज्ञानपुर। मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए मदरसा मदीनतुल इल्म, पीरखांपुर भदोही, मदरसा दारूल उलूम हबीबिया रिजविया गोपीगंज, मदरसा प्राइमरी इस्लाह पंचभैया भदोही व मदरसा जामिया साबिरा गर्ल्स गोपीगंज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed