फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Made a girl pregnant on the pretext of marriage

Bhadohi News: शादी का झांसा देकर युवती को किया गर्भवती

Thu, 20 Feb 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Made a girl pregnant on the pretext of marriage
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। गर्भवती होने के बाद प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया। अब पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रहीं है। महिला थाना, ज्ञानपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देने पर कार्रवाई नहीं हुई। एसपी को प्रार्थना पत्र देने के साथ पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि ज्ञानपुर के सिंहपुर से सटे गांव में उसकी रिश्तेदारी है। वहीं का रहने वाला युवक घर आते-आते नजदीकी बना लिया। उसी दौरान बातचीत करते हुए प्रेम हो गया। 2022 से शुरू हुई बातचीत के बाद शादी का आश्वासन देकर उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इससे वह गर्भवती हो गई। जिसके बाद वह परेशान हो गई। 17 नवंबर 2024 को कोर्ट मैरिज का आश्वासन देकर उसे बुलाया। नशीला पदार्थ खिलाकर राजकोट जाने वाली ट्रेन में बिठा दिया। एक महीने पहले उसने एक बच्चे को जन्म दिया। अब उसका प्रेमी शादी से इंकार कर रहा है। पैसे लेकर समझौता करने का दबाव बना रहा है। उसके परिवार के सदस्य भी धमकाते हैं। 18 दिसंबर 2024 को उसे एक बच्चा हो गया। अब गांव में भी लोग रहने से मना कर रहे हैं। कहा कि महिला थाना और कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। न्याय न मिलने पर वह कोई कदम उठा सकती है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर विष्णु प्रभा सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। सीडीआर मंगाई गई है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed