फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   MA student hanged herself to death

Bhadohi News: एमए की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 19 Nov 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
MA student hanged herself to death
सुरियावां। कोतवाली क्षेत्र के पलवारपुर गांव में मंगलवार को एक एमए की छात्रा ने घर के कमरे में फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह और उसकी मां ही घर पर थीं। छात्रा की अगले साल मार्च में शादी होने वाली थी। प्रभारी निरीक्षक सुरियावां राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाली के पलवारपुर गांव निवासी विकास सिंह की 22 वर्षीय पुत्री ईशा सिंह काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमए की छात्रा थी। अगले साल मार्च में उसकी शादी तय थी। मंगलवार को उसके पिता एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर वह और उसकी मां ही थीं। बताया जा रहा है कि किसी बात से नाराज होकर वह कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर फंदे पर झूल गई। काफी देर तक जब वह कमरे से नहीं निकली तो मां को शक हुआ। उन्होंने बेटी को आवाज दी लेकिन वह कमरे से नहीं निकली तो आसपास के लोगों को सूचना दी गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो छात्रा फंदे से लटकती मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरियावां कोतवाली प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed