फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Love tied on the wrist of brothers sisters

बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा प्यार

Fri, 19 Aug 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Fri, 19 Aug 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Love tied on the wrist of brothers sisters
ज्ञानपुर नगर में भाइयों को राखी बांधतीं बहनें।
 भाई-बहन के स्नेह का पवित्र पर्व रक्षाबंधन बृहस्पतिवार को जिले में पूरे उत्साह के  साथ परंपरागत ढंग से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा का सूत्र  उनकी सलामती की कामना की तो भाइयों ने उन्हें विविध उपहार दिए। मिठाई और राखी की दूकानों  पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में बहने अपने मायके आकर भाइयों को राखी बांधी तो जो नहीं आ सकी उनके यहां भाइयों ने पहुंचकर राखी बंधवाई 
विज्ञापन

रक्षाबंधन  के मौके पर बहनों ने पूजा-आरती की थाल सजाई। भाइयों के  सिर पर रुमाल रखकर चंदन-रोली का तिलक लगाया आरती उतारकर मुंह मीठा कराया।  इसके बाद राखी बांधकर भाई की सलामती की प्रार्थना की। इसके बाद भाइयों ने  बहनों की सदा रक्षा करने का वचन दिया। भाइयों ने बहनों को उसकी पसंद का  उपहार भेंट किया। रक्षाबंधन को लेकर घर-घर पकवान बने और लोगों ने खीर, पनीर  आदि का जमकर लुत्फ उठाया। बहनें राखी बांधने के लिए तो भाई राखी बंधवाने  के लिए एक-दूसरे के घर भी गए। इससे नगर की सड़कों पर यातायात का दबाव भी  बढ़ा। शाम को नगरीय इलाके में जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed