फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Loss of 73 million in February

फरवरी में हुआ 73 लाख का घाटा

Sat, 01 Apr 2017 01:30 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Sat, 01 Apr 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
 नगर पालिका परिषद बोर्ड की मासिक बैठक शुक्रवार को पालिका सभागार में हुई। इसमें मासिक आय-व्यय के साथ राम नवमी पर विशेष साफ-सफाई पर चर्चा की गई। पेयजल, बिजली व्यवस्था कराने का सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। फरवरी माह में आय के सापेक्ष 73 लाख का घाटा दिखाया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में मासिक आय-व्यय पर चर्चा की गई। फरवरी माह में एक करोड़ 13लाख 76हजार 270 रुपये खर्च दिया गया जबकि 40 लाख 53 हजार 698 रुपये आय दिखाई गई। आय की अपेक्षा करीब 73 लाख अधिक खर्च हुआ। चेयरमैन ने कहा कि वार्षिक बजट के लिए छह अप्रैल को बैठक होगी। उन्होंने कहा कि राम नवमी पर पांच अप्रैल को पूरे नगर में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान नगर में अबाध रुप से पेयजल  और बिजली की आपूर्ति का सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इसी तरह दूकानदारों को लाइसेंस जारी करने के लिए सरकारी गजट कराने का भी प्रस्ताव रखा गया जिसे मजूरी दी गई।
विज्ञापन

सभासद बिंदेश गुप्ता और मधुबाला मिश्रा ने वार्ड मे विकास कार्य कराने की माग रखा, जिसे पूरा कराने का भरोसा दिया गया। नगर के अधूरे कार्य को पूरा कराने, रामनवमी के पहले अजंहीमुहाल मे नाली से निकाले क़चरे को हटाने का निर्देश दिया गया। अधिशासी अधिकारी कुमार भारती, अनीस अख्तर, संजय तिवारी, मुकेश अग्रवाल, जितेंद्र गुप्ता, दिनेश अग्रहरि, नंदलाल मौर्य, अशोक कुमार, सजीव जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed