फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Los Elections: 2.5 thousand kits ready, 11 medicines will be there

लोस चुनाव: ढाई हजार किट तैयार, रहेंगी 11 दवाएं

Wed, 22 May 2024 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Los Elections: 2.5 thousand kits ready, 11 medicines will be there
ज्ञानपुर। अबकी बार मतदान कार्मिकों को11 प्रकार की दवाओं की एक किट दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ढाई हजार किट तैयार की गई है। इसको एक से दो दिन में प्रशासन को सौंप दी जाएगी। किट में वे दवाई होंगी, जिनकी आकस्मिक रूप से बीमार होने पर जरूरत होती है।
विज्ञापन

जिले में छठवें चरण में मतदान 25 मई को होना है। ज्ञानपुर, भदोही और औराई विधानसभा के 720 मतदान केंद्रों के 1200 से अधिक बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। जिसमें एक पीठासीन, एक मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय समेत कुल चार लोग रहेंगे। बूथों पर जाने वाली पोलिंग पार्टियों को गर्मी, उल्टी, दस्त और बुखार होने की स्थिति से निपटने के लिए इस बार स्वास्थ्य किट तैयार किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कुल 2500 किट तैयार किया गया है। एक कीट में 11 प्रकार की दवाई रखी गई है। गर्मी को देखते ही ओआरएस का पॅकेट भी रखा है। कीट में सिप्रोफ्लाक्सासीन, पैरासीटामॉल, डोमपेरिडोन, ओमेप्राजोल, मेट्रोजिल, लिवोसेट्रीजीन, डाइसाइक्लोमिन, ओआरएस, काटन, बैंडेज, हेंडीप्लास्ट, आई डॉफ्ट, डाइक्लो जेल मरहम आदि दवाएं रखी गई हैं। किट के अंदर एक पर्ची है जिस पर सारी दवाओं के नाम और किस बीमारी में उन्हें लेना है आदि बातें उसमें लिखी हैं। इसके अलावा इमरजेंसी व्यवस्था बी की गई है। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि करीब ढाई हजार कीट तैयार किया गया है। जो मतदान स्थल पर मतदान कर्मी को दिया जाएगा। सभी दवाओं का चेकअप कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed