फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Look at preparations for Yogasthal

योगस्थल की तैयारियों पर नजर

Fri, 16 Jun 2017 01:20 AM IST
bhadohi news
bhadohi news Updated Fri, 16 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अंतराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अमले ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिले में सात स्थानों पर 21 जून को होने वाले योग कार्यक्रम की तैयारियों पर नजर रखने के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज का डीएम विशाख जी ने निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को योग दिवस के दिन पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम विशाख जी ने कहा कि 21 जून को  योगास्थल शिविर जिलामुख्यालय, विभूति नारायण राजकीय इं का ज्ञानपुर, राजकीय नेशनल इंका भदोही, कालीका नगर इंका डीघ, जूनियर/प्राईमरी पाठशाला अभोली , विकास खंड औराई , विकास खंड सुरियावां में आयोजित किया जाएगा। सभी स्थानों पर फार्मासिस्ट, एम्बुलेंस और आवश्यक दवाएं सुनिश्चित की जाए। डीएम ने योग के महत्व को बताते हुए कहा कि स्वच्छ तन में स्वच्छ मन का निवास होता है, स्वच्छ तन के लिए योगा अभ्यास जरूरी है। डीएम ने लोगों से आग्रह किया कि योगा दिवस के दिन अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर योगाअढभ्यास करे, जिससे शरीर स्वस्थ्य एवं निरोग रहे। डीएम ने नेशनल इंटर कॉलेज में नोडल अधिकारी सीडीओ, जीआईसी में अपर जिलाधिकारी, औराई ब्लॉक पर एडीएम न्यायिक  कालिकानगर इंटर कॉलेज में परियोजना निदेशक, ब्लॉक सुरियावां में डीडीओ, जूनियर/प्राईमरी पाठशाला अभोली में नोडल अधिकारी डीसी मनरेगा को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed