फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lok Sabha Election 2024 Bhadohi PDM Candidate Prem Chand Bind

Lok Sabha Election: भदोही में एक और बिंद मैदान में, अद-कमेरावादी ने प्रेमचंद को दिया टिकट; खुला तीसरा मोर्चा

Sun, 14 Apr 2024 11:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 14 Apr 2024 11:05 PM IST
सार

Lok Sabha Election: ओवैसी की एआईएमआईएम और पल्लवी पटेल की अपना दल कमेरावादी समेत अन्य दलों को मिलाकर बने तीसरे मोर्चे (पीडीएम) में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Bhadohi PDM Candidate Prem Chand Bind
प्रेमचंद बिंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'इंडी' गठबंधन और भाजपा के बाद अब तीसरे मोर्चे ने भी यहां अपना प्रत्याशी उतार दिया है। अपना दल कमेरावादी और एमआईएमआईएम समेत अन्य दलों को मिलाकर बने तीसरे मोर्चे (पीडीएम) ने प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के अध्यक्ष प्रेमचंद बिंद को अपना प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन


भदोही लोकसभा सीट पर बिंद बिरादरी के मतदाताओं की संख्या ठीकठाक है। ऐसे में हर कोई इन्हें अपने पाले में करने का प्रयास करता रहा है। भदोही सीट से प्रमासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिंद ने पहले ही चुनाव लड़ने की बात कही थी। हालांकि बाद में ओवैसी की एआईएमआईएम और पल्लवी पटेल की अपना दल कमेरावादी समेत अन्य दलों को मिलाकर बने तीसरे मोर्चे (पीडीएम) में शामिल हो गए।
विज्ञापन


शनिवार को पीडीएम की ओर से जारी सूची में प्रेमचंद बिंद का नाम भदोही लोकसभा से तीसरे मोर्चे के प्रत्याशी के रूप में शामिल रहा। मालूम हो कि भाजपा ने यहां से विनोद बिंद को अपना उम्मीदवार बनाया है कि इंडिया गठबंधन से ललितेशपति त्रिपाठी चुनाव मैदान में हैं। ललितेश टीएमसी के सिबंल पर लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed