{"_id":"5e7e25d98ebc3e6f974aef96","slug":"lockdown-vegetable-fruit-crisis-in-villages-bhadohi-news-vns5178966165","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: गांवों में सब्जी-फल का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: गांवों में सब्जी-फल का संकट
विज्ञापन
ज्ञानपुर(भदोही)। लॉकडाउन से ग्रामीण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घर से बाहर निकलने की पाबंदी तो है, मगर उन्हें दैनिक उपयोग की वस्तुएं नहीं मिल पा रहीं हैं। नवरात्र में न तो फल मिल पा रहा है ना ही सब्जियां। दवाएं लेने के लिए भी लोग नहीं जा पा रहे हैं।
लॉकडाउन के तीसरे दिन शुक्रवार को भदोही जिले की सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखा। इक्का-दुक्का लोग आते-जाते रहे, मगर ज्यादातर इलाकों में कड़ी चौकसी के कारण पाबंदी का असर रहा। सबसे ज्यादा परेशानी जिला मुख्यालय के आसपास के गांवों में देखने को मिली। इन ग्रामीणों का बाजार मुख्यालय का नगर ही है। पुलिस चौकसी के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। इससे उनकी रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की आपूर्ति बाधित हो रही थी। ज्ञानपुर से लगे भिदउरा गांव निवासी डॉ. राजकुमार पाठक ने कहा कि बंदी में आवागमन पर रोक है। प्रशासन ने गांवों में सब्जियों और किराना आदि की आपूर्ति का प्रावधान बनाया है, मगर निर्धारित ठेकेदारों का आवागमन एकदम नहीं है। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या नवरात्र में व्रत रखने वालों के सामने है। उन्हें न तो फल मिल पा रहा है ना ही सब्जियां।
सत्येंद्र प्रकाश तिवारी को सब्जियां और कुछ जरूरत की वस्तुएं लेने के लिए बाजार जाना था, लेकिन आवागमन की पाबंदी को देखते हुए वह नहीं निकल पाए। बताया कि पुलिस आवागमन को लेकर किन नियमों का पालन कर रहा है, कुछ समझ में नहीं आ रहा है। एक तरफ किसी को भी रोक दिया जा रहा है, दूसरी ओर मनमाने ढंग से लोग सड़कों पर आवागमन भी कर रहे हैं। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए जरूरी वस्तुओं की खरीदारी लोग कर सकते हैं। संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
-