{"_id":"5ed8cde08ebc3e90470d033d","slug":"lockdown-stops-registry-speed-bhadohi-news-vns5282252122","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन ने रोक दी रजिस्ट्री की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन ने रोक दी रजिस्ट्री की रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। चार चरणों का लॉकडाउन एक जून से खत्म हो चुका है, लेकिन रजिस्ट्री दफ्तर में सामान्य दिनों की तरह जमीन की खरीद-फरोख्त नहीं हो रही है। 40 से 50 फीसदी ही रजिस्ट्री हो पा रही है। अब भी लोग भीड़भाड़ से बचने के लिए दफ्तर नहीं आ रहे हैं।
कोविड-19 संक्रमण को लेकर 24 मार्च से 31 मई तक लॉकडाउन प्रभावी रहा। सरकार ने राजस्व एकत्रित करने के लिए 15 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्री की व्यवस्था प्रभावी कर दी, लेकिन दफ्तरों में जमीन बेचने वाले नगण्य ही रहे। अनलॉक एक में चहल-पहल तो बढ़ गई, लेकिन रजिस्ट्री की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा आधे से भी कम है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो लॉकडाउन लागू होने से पूर्व प्रतिदिन 10 से 12 रजिस्ट्री होती थी, जबकि अप्रैल में एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। 15 अप्रैल से रजिस्ट्री की छूट मिलने के बाद भी कोई भी दफ्तर नहीं आया। मई के पूरे महीने में मात्र 10 से 12 रजिस्ट्री हो सकी। एक से चार जून तक औसतन प्रतिदिन तीन से चार रजिस्ट्री हो रही है। उप निबंधक ज्ञानपुर शरतेंदु मिश्र ने कहा कि कोरोना वायरस के भय से अभी पूर्व की अपेक्षा लोग दफ्तर नहीं आ रहे हैं। 10 से 15 दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।