{"_id":"5f0867c48ebc3e638b192d6f","slug":"lockdown-effective-shops-crowded-for-shopping-bhadohi-news-vns534969572","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन प्रभावी, खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन प्रभावी, खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़
विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर में किराना की दुकान पर सामान की खरीदारी के लिए लगी भीड़।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/भदोही। सूबे में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शुक्रवार रात 10 बजे से 55 घंटे का लॉकडाउन एक बार फिर लागू हो गया। भविष्य में लॉकडाउन बढ़ने की आशंका को लेकर दोपहर बाद किराना समेत अन्य जरूरी दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। इससे दुकानों पर सामाजिक दूरी भी टूटती दिखी।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए शासन-प्रशासन की ओर से भले ही तमाम कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन संक्रमितों की संख्या दिन ब दिन बढ़ रही है। जिसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार को भोर पांच बजे तक लॉकडाउन की घोषणा की। रात में लॉकडाउन प्रभावी हो गया, लेकिन शुक्रवार दिन भर बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। ज्ञानपुर के मिश्रा मार्केट, मुख्य बाजार और दुर्गागंज तिराहे पर दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करते दिखे। गोपीगंज, औराई, सुरियावां, मोढ़, कस्तूरीपुर, चौरी सहित अन्य बाजारों में कमोबेश यही हाल रहा। भदोही नगर में बारिश रुकने के बाद कटरा बाजार, आनंद नगर, चौरी रोड, इंदिरा मिल, रजपूरा, नेशनल कॉलेज तिराहा, मेनरोड, जमुनीपुर, पकरी आदि मार्गों पर लोग झोला लेकर खरीदारी करते रहे।
मर्यादपट्टी के सजावल सिंह ने बताया कि साग सब्जी को घर के दरवाजे तक आ जाते हैं, लेकिन बाकी सामान की खरीदारी करना आवश्यक था। कहा कि लॉकडाउन तो दो दिन का ही है लेकिन संभव है कि सरकार बढ़ा दे। ऐसे में भागदौड़ से बचने के लिए खरीदारी की गई है। गोपीगंज नगर के फिरोज खान, मो. अशफाक और परवेज ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है। जिससे जरूरी सामानों की खरीदारी की गई।
विज्ञापन
जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन ने लॉकडाउन का फैसला लिया है। उसका पालन कराने के लिए पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अफसरों को निर्देशित किया गया है। दूध, सब्जी, दवाओं की आपूर्ति पूर्व की तरह होती रहेगी।